संभागीय आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने किया ओसियां विधानसभा क्षेत्र का दौरा संभागीय आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने किया ओसियां विधानसभा क्षेत्र का दौरा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

संभागीय आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने किया ओसियां विधानसभा क्षेत्र का दौरा

  • मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया,दिए निर्देश
  • आम जन से किया संवाद
  • मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान

जोधपुर,संभागीय आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने किया ओसियां विधानसभा क्षेत्र का दौरा।संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा तथा महानिरीक्षक जोधपुर रेंज जयनारायण शेर ने बुधवार को ओसियां विधानसभा क्षेत्र के उम्मेद नगर,मथानिया,नेवरा रोड,एकलखोरी आदि क्षेत्रों का दौरा किया व विभिन्न मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – सीआईबी ने पकड़ी साबरमती एक्सप्रेस में अवैध शराब,युवक गिरफ्तार

संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने इन क्षेत्रों में आम जन से संवाद करते हुए कानून व्यवस्था,निर्वाचन गतिविधियों से संबंधित विभिन्न प्रबन्धों,मतदाता जागरुकता कार्यक्रम,विभिन्न ऐप्स के उपयोग आदि के बारे में चर्चा की और बूथ लेवल अधिकारियों तथा निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को यथोचित निर्देश दिए।इस दौरान मेहरा एवं शेर ने मतदाताओं से निर्भय होकर मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया और कहा कि प्रशासन तथा पुलिस द्वारा हर स्तर पर व्यापक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएंगे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here