जयनारायण व्यास स्मृति हॉल अधिग्रहण से मुक्त जयनारायण व्यास स्मृति हॉल अधिग्रहण से मुक्त Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

जयनारायण व्यास स्मृति हॉल अधिग्रहण से मुक्त

जोधपुर,जयनारायण व्यास स्मृति हॉल अधिग्रहण से मुक्त। विधानसभा आम चुनाव-2023 के प्रयोजनार्थ विभिन्न निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए जयनारायण व्यास स्मृति भवन (टाउन हॉल)को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के अन्तर्गत 1अक्टूबर से चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक अधिग्रहीत किया गया था।

यह भी पढ़ें – कीटनाशक सेवन से महिला की मौत

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस भवन को तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण से मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही सचिव राजस्थान संगीत नाटक अकादमी को यह निर्देशित किया गया है कि 21अक्टूबर के पश्चात इस भवन को किसी भी प्रकार की गतिविधियों के लिए अनुमत किए जाने से पूर्व जिला कलेक्टर कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इस भवन में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना की जाए।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here