पार्टी के लिए हो र​ही है देर, तो महंगी क्रीम नहीं बस लगा लें Coffee, चेहरे से नहीं हटेगी लोगों की नजर – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

अगर आप किसी पार्टी में बेदाग और दमकती त्वचा दिखाना चाहती हैं तो महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की बजाय नेचुरल टिप्स अपना सकती हैं। कॉफी न केवल लोगों का पसंदीदा गर्म पेय है, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं, इसलिए यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है। आप कॉफी पैक का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कॉफी से कैसे झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर कर सकते हैं…

कॉफ़ी और एलोवेरा

त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में एलोवेरा बहुत फायदेमंद है। कॉफी और एलोवेरा को मिलाकर बनाया गया फेस पैक जबरदस्त असर करता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल में दो चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें। जब यह सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में करीब दो बार करने से आपका चेहरा बेदाग हो जाएगा और कील-मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को कई तरह के बैक्टीरिया से बचाते हैं।

कॉफ़ी और शहद

कॉफी में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार और नमीयुक्त हो जाता है। अगर आप यह फेस पैक बनाना चाहते हैं तो एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें। जब यह सूख जाए तो इसे सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर नमी बनी रहती है और झुर्रियां गायब हो जाती हैं। इसे लगाने से चेहरा तरोताजा रहता है और उम्र का असर चेहरे पर नजर नहीं आता। इसलिए चेहरे की सुंदरता के लिए महंगे बाजारू उत्पादों की बजाय प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here