
जितेन्द्र पुरोहित
जोधपुर । संस्कार शिविर के प्रशिक्षुओं द्वारा जालप मोहल्ला , बनावतो की गली स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में छोटे छोटे बच्चों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया । शिविर के प्रमुख डॉ संजय बोहरा ने बताया कि श्रावण मास और एकादशी के शुभ संयोग में 51 छोटे छोटे वैदिक प्रशिक्षुओं द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में गणपति पूजन , नवग्रह पूजन , षोडश मात्रिका पूजन और वरुण पूजन किया गया । मंदिर समिति के श्री शैलेंद्र निक्का , अंशु , गोपा , महेश आदि ने प्रसादी आदि की व्यवस्था की । उल्लेखनीय है कि 21 जून को संस्कार शिविर के समापन के पाचन प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न मंदिरों अभिषेक का आयोजन किया जाता है। ।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















