उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जनता से सीधा संवाद, महिलाओं संग भुट्टा खाकर जीता दिल
जितेन्द्र पुरोहित
जोधपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जोधपुर दौरा केवल निरीक्षणों तक सीमित नहीं रहा। दौरे के दौरान उन्होंने आमजन के बीच पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की और लोगों से सहज अंदाज में बातचीत कर उनका हालचाल जाना। कायलाना झील के सामने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी महिलाओं एवं स्थानीय लोगों के साथ कुछ समय रुकीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ भुट्टे का स्वाद लिया और वहां मौजूद लोगों से आत्मीय संवाद किया। उनका सहज और सरल व्यवहार लोगों को काफी पसंद आया। उपमुख्यमंत्री ने दुकानदारों से भी बातचीत कर उनके कामकाज और स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आमजन ने भी उनसे खुलकर चर्चा की और अपने विचार साझा किए। दिया कुमारी का यह आत्मीय अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रमों के बीच आमजन से सीधे जुड़ने और उनके बीच समय बिताने की इस पहल को लोगों ने काफ़ी सराहा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















