जोधपुर में बारिश के पानी से सड़क हुई लबालब

0
14
फोटो जितेंद्र पुरोहित

जोधपुर में सुबह से अच्छी बारिश का क्रम बना हुआ है। तेज बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया है। पुराने शहर में बारिश का पानी सकरी गलियों में नदी नालों जैसा बहता नजर आया बारिश के कारण बाजारों निकले लोगों को परेशानी हुई, लेकिन उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। देरी से ही सही आखिर मानसून मेहरबान हो गया है। 2 दिन से काले बादल जोधपुर के आसमान में डेरा डाले हुए हैं और रह रहकर बरस रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जोधपुर में मौसम विभाग ने 2.26 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की है इस सीजन में अब तक 14.25 सेंटीमीटर पानी बरस चुका है। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण दोपहिया व चौपाइयां वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा कई स्थानों पर सड़के पूरी लब-लब भरी नजर आई वहां से निकलने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here