एक भी अपराधी और गैंगस्टर बख्शा नहीं जाएगा : शेखावत – दैनिक खबरें फटाफट

0
42
शेखावत
शेखावत

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या पर बोले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री
-कहा, भाजपा सरकार बनने पर सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में अमन, चैन और शांति कायम हो

जयपुर/नई दिल्ली। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिन-दहाड़े हत्या पर कहा कि एक भी अपराधी और गैंगस्टर, जो इसमें संलिप्त था, वो नहीं बख्शा जाएगा। मंगलवार को संसद भवन में मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान में गैंगवार पनपी हैं। अलग-अलग गैंग्स के बीच में युद्ध शुरू हुए हैं। राजस्थान को अराजकता की अग्नि में धकेला गया। यह उसी का दुष्परिणाम है। स्वर्गीय सुखदेव सिंह जी को धमकियां मिली थीं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को आगाह भी किया था, लेकिन दुर्भाग्य से जिस स्तर पर उनको सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, उस स्तर पर सुरक्षा प्रदान नहीं की गई।

शेखावत ने कहा कि निश्चित रूप से इसके लिए जिम्मेदारी तय करने की आवश्यकता है। जिन लोगों ने यह दुर्दांत कृत्य किया है, उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उनको सजा मिले। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनने के बाद में इस बात को हम सुनिश्चित करेंगे कि राजस्थान में अमन, चैन और शांति का शासन कायम हो। सभी गैंगस्टर और बदमाशों पर विराम लगे। उनको किए की सजा भगतनी पड़े और जेल में बंद किया जाए। राजस्थान में शांति का शासन स्थापित हो सके। साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं सभी से आग्रह करूंगा कि इस समय उद्वेलित होने के बजाय शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। एक बात का भरोसा और विश्वास दिलाता हूं कि एक भी अपराधी और गैंगस्टर, जो इसमें संलिप्त था, वो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन को आगाह करना चाहता हूं कि राजस्थान में जिन लोगों को इस तरह की धमकियां मिली हैं, तुरंत उनको सुरक्षा भी प्रदान करें। जिन्होंने धमकियां दी हैं, उन सबके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें।

ट्वीट कर बोले, गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं

इससे पहले, ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों-शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here