20 लाख से अधिक कीमत का अवैध डोडा चूरा और 5 हजार रुपये जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

0
66

चित्तौड़गढ़ : कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने बुधवार रात्रि को हाइवे पर गश्त के दौरान एक क्रेटा कार से 134 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व 2 लाख 5 हजार रुपये नगद जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार में अलग अलग नम्बर की तीन नम्बर प्लेट मिली जिन्हें आरोपी अलग अलग इलाकों में लगाकर निकलना चाह रहे थे।

डीएसपी चितौड़गढ कर्ण सिंह के निर्देशन में बुधवार रात्रि को थानाधिकारी कोतवाली अध्यात्म गौतम पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़, लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु थाने से रवाना हो गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान ऐराल रोड़ चित्तौड़ी खेड़ा पर एक क्रेटा कार आती हुई नजर आई, जिसका चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर क्रेटा कार को वापिस घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस द्वारा उसे घेरा देकर पकड़ा। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी उक्त गतिविधि संदिग्ध पाये जाने से कार की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार में 13 प्लास्टिक के कट्टो में भरा हुआ 134 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा, तीन नम्बर प्लेट, नगद 2,05,000 रुपये मिले, जिन्हें जब्त कर आरोपी बाड़मेर जिले के कोजा पुलिस थाना धोरीमन्ना निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र भाखराराम गोदारा बिश्नोई व रेवलिया पुलिस थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ निवासी 43 वर्षीय शांतिलाल पुत्र नारायण गाडरी को गिरफ्तार किया जाकर थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों ओमप्रकाश बिश्नोई एवं शांतिलाल गाडरी से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

A valid URL was not provided.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here