मुख्यमंत्री के गढ़ में कॉग्रेस का कुनबा टूटा,पारीक ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता मुख्यमंत्री के गढ़ में कॉग्रेस का कुनबा टूटा,पारीक ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
51

मुख्यमंत्री के गढ़ में कॉग्रेस का कुनबा टूटा,पारीक ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता

जोधपुर,मुख्यमंत्री के गढ़ में कॉग्रेस का कुनबा टूटा,पारीक ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता। जोधपुर कांग्रेस के जाने पहचाने चेहरे वरिष्ठ नेता और राजस्थान ब्राहम्ण महासभा की जोधपुर इकाई के अध्यक्ष कन्हैयालाल पारीक व कांग्रेस पार्षद पूजा पारीक ने सोमवार सायं भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व प्रदेश चुनाव प्रबन्ध समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने भाजपा दुपटा पहनाकर कन्हैया लाल पारीक व कॉग्रेस पार्षद पूजा पारीक को भाजपा परिवार में शामिल किया। पारीक जोधपुर कॉग्रेस में जाने पहचाने चेहरे व वरिष्ठ नेता तथा राजस्थान ब्राहम्ण महासभा की जोधपुर इकाई के अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें – मतदान दलों की रवानगी 24 नवम्बर को

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सामर्थ्यवान, क्षमतावान, समाजसेवा ही जीवन का उद्धेश्य रखने वाले ऐसे व्यक्तित्व के धनी भाई कन्हैयालाल पारीक एवं पुत्रवधु पार्षद पूजा पारीक का भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनन्दन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इस अवसर पर कन्हैयालाल पारीक ने कहा कि मैं मन से तो पहले से ही भाजपा में था,परन्तु आज भौतिकरूप से भाजपा में शामिल हुआ हूँ। उन्होंनें कहा कॉग्रेस तुष्टिकरण और परिवारवाद के प्रभाव से मेरा दम घुट रहा था,आज भाजपा में आकर स्वयं को स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ और तन-मन-धन से निःस्वार्थ भाजपा के साथ राष्ट्र की सेवा करूगां। इस अवसर पर पंचारिया ने कहा कि अनेकों लोग कॉग्रेस की तुष्टिकरण, सनातन विरोधी नीतियों से तंग आकर मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण भाजपा के राष्ट्र विकास अभियान में सहयोग देने को आतुर हैं। इस दौरान भाजपा मीडिया सेन्टर,जोधपुर संभाग में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश चुनाव प्रबन्ध समिति के संयोजक नारायण पंचारिया,शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,शेरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी बाबूसिंह राठौड, सूरसागर प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी, उप महापौर,पुरूषोत्तम मुन्दड़ा,महेन्द्र तवंर,कमलेश पुरोहित,महेन्द्र मेघवाल, संभाग मीडिया सह-संयोजक मदन बोराणा,आईटी विभाग अरविन्द सांखला, हेमन्त जानयानी एवं भाजपा कार्यकत्ताओं कि मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here