तोड़फ़ोड़ करने वाले परिजन पर केस दर्ज तोड़फ़ोड़ करने वाले परिजन पर केस दर्ज Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
48

तोड़फ़ोड़ करने वाले परिजन पर केस दर्ज

मासूूम की मौत का मामला

जोधपुर,तोड़फ़ोड़ करने वाले परिजन पर केस दर्ज। शहर के प्रतापनगर एरिया में एक निजी अस्पताल में तीन नवंबर को तीन महिने की मासूम की मौत से उपजे विवाद के बाद परिजन की तरफ से हंगामा कर तोडफ़ोड़ की गई थी। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से तोडफ़ोड़ करने वालों के खिलाफ अब केस दर्ज करवाया गया है। अस्पताल के डायरेक्टर हिमांशु त्यागी की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें मृतक बच्ची के परिजन मनोहर,विशाल एवं पिंटू के खिलाफ अस्पताल में तोडफ़ोड़ एवं हंगामे का केस दर्ज करवाया गया। सनद रहे कि मनोहरलाल पुत्र सुगना राम निवासी पृथ्वीपुरा रसाला रोड ने परिवाद दिया था कि उनकी बच्ची का जन्म 17 जुलाई को जयपुर के निजी अस्पताल में हुआ था। बच्ची जन्म के समय प्री-मैच्योर पैदा हुई थी,जिसको प्री मैच्योर होने के कारण जन्म से सांस की तकलीफ थी जिस कारण जन्म के बाद जयपुर मेंं एनआईसीयू में इलाज किया गया।

यह भी पढ़ें – अंतिम दिन 95 अभ्यर्थियो ने 136 नामांकन प्रस्तुत किए

30 सितंबर को जयपुर के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को उपचार से फायदा है इसलिए बच्ची का जोधपुर के स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा सकता है,जिसके चलते अस्पताल ने निजी अस्पताल जोधपुर में इलाज के लिए बात की और उसे यहां भेज दिया। इसके बाद बच्ची को प्रतापनगर स्थित एक हैण्डलूम के सामने अस्पताल लेकर आ गए। गुरुवार 2 नवंबर को बताया कि बच्ची की सभी जांचे सही आने के आधार पर दो दिन के उपचार के बाद बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। रात 11 बजे तक पीडि़त अपनी पत्नी पिंटू के साथ अस्पताल में बच्ची को देखने व दूध पिलाने के बाद घर आ गए। शुक्रवार सुबह 5.30 बजे अस्पताल से फोन आया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ रही है, तुरंत अस्पताल पहुंचो। वे पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे तो देखा कि अस्पताल का स्टाफ सीपीआर दे रहा था। 6.15 बजे एक डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। बाद में गुस्साएं परिजन ने हंगामा करते हुए तोडफ़ोड़ की थी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here