मतदान दलों की रवानगी 24 नवम्बर को मतदान दलों की रवानगी 24 नवम्बर को Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
28

मतदान दलों की रवानगी 24 नवम्बर को

  • विधानसभा आम चुनाव-2023
  • प्रशिक्षण पाकर प्रस्थान करेंगे मतदान दल
  • राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालयों से होगी रवानगी

जोधपुर,मतदान दलों की रवानगी 24 नवम्बर को। विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण व रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) तथा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में शुक्रवार 24 नवम्बर को दो पारियों में होगी।जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर)हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 24 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) से 122-फलौदी125-ओसियां, 126-भोपालगढ़ तथा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से 123-लोहावट,124-शेरगढ़ के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण प्रातः 7 बजे से तथा उनकी रवानगी प्रातः 9 बजे से होगी।

यह भी पढ़ें – अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

इसी प्रकार 127-सरदारपुरा, 128-जोधपुर,130-लूणी के मतदान दलों को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) से तथा 129-सूरसागर,131-बिलाड़ा के मतदान दलों का राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में तृतीय प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से तथा रवानगी मध्याह्न 12 बजे होगी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here