गाजा पर इजराइल के विध्वंसक हमले जारी, अल शिफा अस्पताल पर अटैक में 60 की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

इजराइल गाजा में लगातार बम बरसा रहा है. इस बीच उसने गाजा के अल-शिफा अस्पताल पर हमला किया है. इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 60 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. इजराइली सेना ने पहले अस्पताल पर बम बरसाया और फिर एम्बुलेंस के नजदीक हमला किया. इजराइल की सेना ने कहा कि उसने हमास अपने लड़ाकों के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल कर रहा है. एम्बुलेंस की पहचान के बाद उस पर हमला किया गया. IDF ने कहा कि इस हमले में हमास के लड़ाके मारे गए.

इसके अलावा आईडीएफ ने कहा कि हमास अपने आतंकवादियों और हथियारों को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर रहा है, इसलिए उसकी पहचान कर उसे निशाना बनाया जा रहा है. उधर, हमास ने इजराइली सेना के इस आरोप को निराधार बताया. हमास और अल-शिफा अस्पताल के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है कि एंबुलेंस का इस्तेमाल आतंकी लड़ाकों के द्वारा किया जाता है. हालांकि, इजराइल की सेना ने कोई सबूत नहीं दिया कि एम्बुलेंस हमास के लड़ाकों के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था.

इजराइल ने पहले भी किया था अस्पताल पर हमला

इजराइली सेना ने कहा, हम बार-बार कह रहे हैं कि यह एक बैटल एरिया है. यहां के नागरिकों को बार-बार कहा जाता है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए इस इलाके को खाली करके दक्षिण की तरफ चले जाएं. बता दें कि इससे पहले इजराइल ने गाजा के एक अस्पताल पर हमला कर दिया था. इस हमले में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि सैंकड़ों लोग घायल हो गए थे.

हमास के खिलाफ जंग रहेगा जारी- नेतन्याहू

बता दें कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि वह हमास के खिलाफ जंग को जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि हम गाजा में ईंधन के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही. उन्होंने गाज में युद्धविराम से साफ इनकार कर दिया. नेतन्याहू ने कहा है कि वह युद्ध रोकने पर तब तक राजी नहीं होंगे जब तक हमास की तरफ बंधक बनाए इजराइली नागरिकों को छोड़ नहीं दिया जाता. नेतन्याहू ने इजराइल के दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को बताया कि इजराइल गाजा में ईंधन और धन भेजने का विरोध करता है.

गाजा में अब तक 9000 से ज्यादा मौतें

बता दें कि इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के करीब एक महीने होने वाले हैं. इजराइली हमले में गाजा में अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 32000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इजराइली हमले में 3700 से ज्यादा बच्चे मारे गए हैं. वहीं, इजराइली सेना ने अब गाजा में जमीनी हमला शुरू कर दिया है और लगातार हमले कर रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here