मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी का मामला, तेलंगाना से एक आरोपी गिरफ्तार – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भेजने के आरोप में तेलंगाना के एक 19 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उद्योगपति को पिछले सप्ताह तीन धमकी भरे ई-मेल मिले थे, जिनमें से प्रत्येक में मोटी रकम की मांग की गई थी. गामदेवी पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति से ₹20 करोड़ की मांग वाला पहला ई-मेल प्राप्त होने के बाद उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर मुंबई में एक शिकायत दर्ज की गई थी. इसके कुछ दिन बाद कंपनी को 200 करोड़ रुपए की मांग वाला एक और ई-मेल मिला. तीसरी धमकी में कहा गया कि अगर मुकेश अंबानी ने 400 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया तो उन्हें मार दिया जाएगा. यह पहली बार नहीं था जब मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली हो.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here