ट्यूरिस्ट कार चालक की गाड़ी के शीशे फोड़े ट्यूरिस्ट कार चालक की गाड़ी के शीशे फोड़े Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
21

ट्यूरिस्ट कार चालक की गाड़ी के शीशे फोड़े

  • बोलेरो में सवार होकर आए तीन अंजान व्यक्ति
  • गाड़ी लेकर घर पहुंचा था पीड़ित

जोधपुर,ट्यूरिस्ट कार चालक की गाड़ी के शीशे फोड़े। शहर के बनाड़ स्थित रमजान का हत्था क्षेत्र में ट्यूरिस्ट की गाड़ी चलाने वाले एक व्यक्ति की कार के शीशे तीन चार बदमाशों ने मिलकर फोड़ डाले। हाथों मेें डंडे लेकर पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार किया। हमले की वजह पता नहीं चल पायी है। पीडि़त ने इस बारे में तीन अंजान लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
रामदेव नगर लोहार कॉलोनी रमजान का हत्था क्षेत्र में रहने वाले विजय पुत्र बाबूलाल मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह ट्यूरिस्ट की अपनी कार टैक्सी चलाता है।

यह भी पढ़ें – सक्रिय वाहन चोरों ने चार स्थानों से चुराई गाडिय़ां

30 अक्टूबर की शाम को वह अपनी कार लेकर घर पहुंचा था और गाड़ी को पास में खाली प्लॉट पर रख रहा था। तब एक बोलेरो कैंपर में तीन नकाबपोश व्यक्ति सवार होकर आए। इन लोगों के हाथ में डंडे आदि थे। आते ही कार पर हमला बोला और शीशे फोड़ कर भाग गए। उसने गाड़ी नंबर पुलिस को बताए है,जिस आधार पर पुलिस अब बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हमले की वजह फिलहाल पता नहीं चली है। पीडि़त की रिपोर्ट पर बनाड़ पुलिस ने तफ्तीश आरंभ की है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here