मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे धरनास्थल पर,कहा राजस्थाान में जंगल राज मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे धरनास्थल पर,कहा राजस्थाान में जंगल राज Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे धरनास्थल पर,कहा राजस्थाान में जंगल राज

  • बालोतरा जिले में ग्रामीण की हत्या का मामला
  • परिजनों का धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी
  • मंडली थानाधिकारी पर मिली भगत का आरोप
  • दो लोग हिरासत में

जोधपुर,मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे धरनास्थल पर,कहा राजस्थाान में जंगल राज। जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले में नेवरी गांव में गत 30 अक्टूबर को ग्रामीण की हत्या किए जाने के मामले में अब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा है और परिजन की तरफ से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में आज तीन दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। आज धरना प्रदर्शन स्थल पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे। चौधरी ने कहा कि राजस्थान में जंगल राज बना हुआ है। परिजन तीन दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं मगर अब तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। राज्य सरकार तुष्टिकरण की नीति अपनाए हुए है। मृतक के परिजनो की मांगों को तुरंत निस्तारण होना चाहिए। सरकारी नौकरी,उचित मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि यह घटना निदंनीय है।आज सरेआम किसी का भी सर कलम कर दिया जाता है,सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना कर आरोपियों को बचाने में लगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज मृतक परिवार और समाज के लोगों की मांगे नही मानी जाती है तो कल यानी शनिवार को पूरे बालोतरा जिले में धरनाप्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। केेंदीय मंत्री चौधरी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के इरादे से घायल को कल्याणपुर अस्पताल ले जाने की इमदाद बताई जबकि वास्तव में घायल को मंडली के सरकारी चिकित्सालय ले जाया गया था,इससे साफ होता है कि पुलिस की इसमें मिलीभगत है।

यह भी पढ़ें – सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे युवक गिरफ्तार

परिजन का मुआवजा,नौकरी और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इधर आज इस घटना के तीसरे दिन भी मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजन का धरना प्रदर्शन जारी है,कई ग्रामीण एकत्रित है। वे बालोतरा जिला प्रशासन से उचित मुआवजा,सरकारी नौकरी, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई एवं सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। अन्यथा शनिवार से पूरे बालोतरा जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – सक्रिय वाहन चोरों ने चार स्थानों से चुराई गाडिय़ां

यह है मामला
दरअसल बालोतरा जिले में मंडली क्षेत्र में भंवरसिंह राजपुरोहित के खेत में पशुओं के घुसने को लेकर उसने आपत्ति उठाई थी तब आरोपियों द्वारा झगड़ा किया गया था। पड़ौसी होने के नाते ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश पुत्र मूलाराम जाट ने बीच बचाव किया था। इस पर बाद में आरोपियों ने नेवरी गांव 30 अक्टूबर की शाम को ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश पर बाइक से लौटते समय सरिया और लाठियों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। बाद में पता चलने पर उन्हें उपचार के लिए पहले मंडली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जोधपुर रैफर कर दिया गया था। मगर 31 अक्टूबर की रात को उनकी मौत हो गई। उनके भाई नारायणराम ने गांव के मठार खां,फूसे खां,यारू खां,गनी खां,सोमू खां आदि के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने प्रकरण से जुड़े मठार खां और फूसे खां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। मगर उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं बताई गई।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here