Shahrukh Khan को बर्थडे विश करने मन्नत के बाहर जुटे थे फैंस, तभी 17 प्रशंसकों के फोन हो गए चोरी, FIR दर्ज – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

अभिनेता शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन के मौके पर बांद्रा स्थित उनके आवास के बाहर इक्ट्ठा हुए कम से कम 17 प्रशंसकों के फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को सुबह उस वक्त हुई जब शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे. उन्होंने बताया कि बांद्रा पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
अधिकारी ने बताया कि पहली शिकायत एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के 23 वर्षीय फोटोग्राफर ने दर्ज कराई थी. अधिकारी ने फोटोग्राफर की शिकायत के हवाले से बताया, “वह दोस्तों के साथ बांद्रा बैंड स्टैंड पहुंचे और मन्नत के बाहर इक्ट्ठा भीड़ में शामिल हो गए. लगभग साढ़े बारह बजे उन्हें पता चला कि उनका फोन जेब से गायब है.” अधिकारी ने बताया कि बाद में और भी प्रशंसक बांद्रा पुलिस थाने में इसी तरह की शिकायत को लेकर पहुंचे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शिकायतों को एक साथ जोड़कर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया.

पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस ने बताया कि मध्य मुंबई के परेल में रहने वाले 24 वर्षीय युवा की शिकायत पर एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसने बताया कि अब तक कुल 17 प्रशंसकों ने मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना दी है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here