फैक्ट्री श्रमिक की बिगड़ी तबीयत, मौत
जोधपुर,फैक्ट्री श्रमिक की बिगड़ी तबीयत,मौत।शहर के सांगरिया रिको क्षेत्र में एक पॉलिस फैक्ट्री में काम करते समय बेहोश हुए एक श्रमिक ने अस्पताल में उपचार के बीच दम तोड़ दिया। इस बारे में पुलिस ने मर्ग किया।
यह भी पढ़ें – गुरुवार को 3 अभ्यर्थी ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विवेक विहार थाने में दी रिरपोर्ट में सांगरिया रिको क्षेत्र में स्थित एक कोटिंग फैक्ट्री में काम करने वाले मूलत: यूपी निवासी सौरभ पुत्र राम बाबू पाल ने पुलिस को बताया कि उसके साथ काम करने वाले राम आसरे पुत्र गिरधारीलाल पाल की अचानक तबीयत खराब होने पर एमडीएम अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के बीच उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।
खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















