पुलिस ने किया चेन स्नेचिंग वारदातों का खुलासा,एक गिरफ्तार पुलिस ने किया चेन स्नेचिंग वारदातों का खुलासा,एक गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

पुलिस ने किया चेन स्नेचिंग वारदातों का खुलासा,एक गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त बाइक और लूट की आधी चेन जब्त

जोधपुर,पुलिस ने किया चेन स्नेचिंग वारदातों का खुलासा,एक गिरफ्तार। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने चेन स्नचिंग वारदातों का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ा है। उससे चेन स्नेचिंग की दो वारदातों का खुलासा हुआ है। वारदात में प्रयुक्त बाइक के साथ लूटी आधी चेन को पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी मोर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। अब तक जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 17 प्रकरण दर्ज हैं।थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि 28 अक्टूबर को ओलंपिक टावर के पीछे सरकारी आवास में रहने वाली 70 साल की पुष्पा देवी पत्नी सोहन लाल सैन की तरफ से अपने पौते के जरिए रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह पुष्पा देवी मां प्रात: 7 बजे के आस पास पक्षियों को दाना डालकर अपने निवास की तरफ जा रही थी तभी रोग जांच सेवा की तरफ से मोटरसाईकिल पर अनजान व्यक्ति मेरे पास आकर स्टेशन जाने का रास्ता पूछा तब मैने उसको रास्ता रेलवे स्टेशन का बताया। मैं पलट कर दो चार कदम धीरे-धीरे चलकर जा रही थी तभी पीछे से जोर से झटका लगा मेरा संतुलन बिगड़ गया,मेरे गले पर पीछे से सोने की चेन पकड़ कर खींचने लगा,मैं नीचे गिर गई और एक हाथ से पकड़ कर उठने का प्रयास किया और जोर से चिल्लाई,मैं पूर्ण रूप से घबरा गई। मेरे चिल्लाने से वो आदमी एकदम से मोटरसाईकिल लेकर भाग गया। मेरे हाथ में टूटी हुई चैन रह गई। आधी टूटी हुई चेन वो लेकर भाग गया। युवक ईदगाह के रास्ते की तरफ भाग गया। परिवादी को चोटें भी लगी। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ के सुपर विजन में पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव, एडीसीपी चंचल मिश्रा,एसीपी पश्चिम नरेंद्र दायमा के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए फुटेजों को देखा गया। इस पुलिस ने आरोपी की पहचान जगदंबा कॉलोनी पानी टंकी प्रतापनगर निवासी सिकंदर अली पुत्र मुस्ताक अली के रूप में की। आरोपी को दस्तयाब करने पर उसने वारदात करना स्वीकार किया। प्रताप नगर इलाके में भी 31 अक्टूबर को वारदात करना बताया। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – दुर्घटना कारित रिटायर्ड कर्नल नहीं लगा हाथ

रास्ता पूूछने के बहाने लूटपाट,हेलमेट और रूमाल बांध कर निकलता
थानाधिकारी डांगा ने बताया कि आरोपी आले दर्जे का लुटेरा है,जो घरों के बाहर खड़े दुपहिया वाहन चोरी करके उसी दुपहिया वाहन पर शहर में सुबह के समय हैलमेट लगाकर या अपने मुंह पर रुमाल बांध कर लूट की वारदात करता है। चेन लूूट के बाद वह गलियां से निकल कर फरार हो जाता। वह रास्ता पूछने के बहाने वृद्ध महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। सुबह के समय लोगों की आवाजाही भी कम रहती है,ऐसे में वह वारदात कर निकल जाता।

यह भी पढ़ें – वृद्धावस्था व युवा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सर्वाधिक मामले प्रतापनगर में दर्ज
आरोपी के खिलाफ सर्वाधिक प्रकरण प्रतापनगर में दर्ज हैं। इसके साथ ही शास्त्रीनगर,खांडाफलसा और प्रताप नगर सदर में दर्ज हैं। ज्यादा मामलों में ट्रायल चल रहा है।

यह भी पढ़ें – संघर्ष व समाजसेवा में अग्रणी रहे कर्मवीर आर्य-आर्यवेश

पुलिस टीम में यह भी थे शामिल
आरोपी को पकडऩे में पुलिस की टीम में एसआई दीपलाल,कांस्टेबल अविनाश,राकेश,केसाराम और प्रताप नगर सदर थाने के ईदगाह चौकी कांस्टेबल संतराम एवं रोहिताश भी शामिल थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here