शिवम खजुरिया ने बताया कुमकुम भाग्य छोड़ने का कारण, अब स्टार प्लस के इस चर्चित शो में आएंगे नजर – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

टीवी पर ‘कुमकुम भाग्य’ की दीवानगी सालों-साल से बरकरार है। इस शो में काम करने वाला हर किरदार काफी पॉपुलर हो जाता है। हालही में इस शो के चर्चित कलाकार शिवम खजुरिया ने इस शो को अलविदा कह दिया है। इसी के साथ उन्होंने यह भी खुलासा किया की क्यों उन्होंने शो ‘कुमकुम भाग्य’ को अलविदा कहा और साथ ही उन्होंने शो छोड़ने का कारण भी बताया।

शो छोड़ने की बताई यह वजह
शो छोड़ने को लेकर शिवम ने खुलासा किया कि वह ‘कुमकुम भाग्य’ में अपनी भूमिका से संतुष्ट नहीं थे और इसीलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “मेरा शो मन सुंदर खत्म होने के बाद, मुझे कुमकुम भाग्य में एक नेगेटिव रोल की पेशकश की गई थी। मैं बहुत उत्साहित था क्योंकि मुझे सुनाई गई भूमिका काफी रोमांचक थी। लेकिन शो में शामिल होने के बाद कई रचनात्मक बदलाव हुए और शो में लीप आने वाला था। मैंने इसे छोड़ने और नए अवसर तलाशने का फैसला किया।”

नए सीरियल में होगी एंट्री
एक्टर ने कहा कि जब उन्होंने शो छोड़ा तो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए उनकी बातचीत नहीं चल रही थी। लेकिन बाद में उनके साथ अच्छा हुआ और इस सीरियल में अच्छा खासा रोल मिल गया। एक्टर ने नए सीरियल में अपने रोल पर भी खुलासा किया।

नए सीरियल में कुछ ऐसा होगा नया किरदार
अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं रोहित की भूमिका निभाते नजर आऊंगा। अरमान (शेजदा) और मैं शो में सौतेले भाई हैं और पोद्दार परिवार के बेटे हैं। मैं एलएलएम का छात्र हूं और हमेशा अपने भाई को देखता रहता हूं। मेरे पिता के साथ मेरे रिश्ते तनावपूर्ण हैं लेकिन मैं अपने भाई अरमान से प्यार करता हूं, भले ही वह मेरा सौतेला भाई हो।”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here