अब नहीं झेलना होगा इंसुलिन का दर्द,डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी… – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

डायबिटीज का दर्ज झेल रहे मरीजों को थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो जल्द ही मरीजों को इंसुलिन के दर्द से राहत मिलने के आसार हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि दो-तीन सालों में इंसुलिन स्प्रे आ सकता है। इसकी मदद से मरीज सुई के बजाए मरीज मुंह से ही इंसुलिन ले सकेगा। विस्तार से समझते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो साल पहले ही शुरू हुई NiedlFree Technologies Pvt Ltd बगैर सुई वाली ओरल इंसुलिन स्प्रे बनाने का दावा कर रही है। कहा जा रहा है कि यह दुनिया का पहला इंसुलिन स्प्रे होगा, जिसे Ozulin नाम दिया जा रहा है। कंपनी की शुरुआत हैदराबाद स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी ट्रांसजीन बायोटेक लिमिटेड के तौर पर हुई थी।

फिलहाल, कंपनी ने ट्रायल की अनुमति मांगी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में संस्थापक और निदेशक डॉक्टर के कोटेश्वर राव ने बताया कि कंपनी ने सेफ्टी और टॉक्सिकोलॉजी स्टडीज की मंजूरी के लिए CDSCO यानी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन में आवेदन दिया है। इसके बाद स्प्रे का ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल किया जाएगा।

डॉक्टर राव का कहना है कि कंपनी कैंसर, ओस्टियोपोरोसिस और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के लिए भी ओरल यानी मुंह और नेजल (नाक) से लिए जाने वाले स्प्रे बनाने की ओर काम कर रही है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में करोड़ों की जनसंख्या डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here