आधे अमेरिका का मालिक, पाकिस्तान जैसे 50 देश खरीद ले! इतना पैसा है इनके पास – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

एलन, मस्क, बर्नार्ड अर्नाल्ट, जेफ बेजोस, बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग समेत आपने दुनिया के कई दौलतमंद शख्सों के बारे में सुना होगा. लेकिन, इनसे भी बड़ा है एक और नाम है जिसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं. यह शख्स दुनिया के करोड़ों लोगों का पैसा मैनेज करता है. कहा जा सकता है कि पूरी दुनिया की दौलत के कुछ हिस्से पर इसका कब्जा है. लेकिन, नेटवर्थ के मामले में यह अरबपति कारोबारियों से पीछे है.

हम बात कर रहे हैं अमेरिका स्थित मल्टीनेशनल इनवेस्टमेंट कंपनी ब्लैकरॉक इंक (BlackRock Inc.) के फाउंडर की. यह दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 9.43 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. भारतीय रुपयों में यह रकम 78,54,75,62,20,00,000 होती है. हैरानी की बात है कि यह आंकड़ा अमेरिका की जीडीपी का लगभग आधा है, जबकि अन्य देशों की जीडीपी का कई गुना है.

कौन हैं लैरी फिंक?
ब्लैकरॉक इंक दुनिया की सबसे पावरफुल एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. 1988 में लैरी फिंक ने इसकी नींव रखी. शेयर मार्केट में गहरी रुचि के चलते वे इस सेक्टर में आ गए और उन्होंने ऐसा मकाम हासिल किया है जिसकी कल्पना उन्होंने कभी सपने में भी नहीं की होगी. ब्लैकरॉक की हैसियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10 फीसदी यह कंपनी संभालती है. दुनिया की हर बड़ी कंपनी में इसका हिस्सा है. इसलिए इसे दुनिया का सबसे बड़ा शेडो बैंक भी कहा जाता है.

क्या है एसेट मैनेजमेंट कारोबार?
दरअसल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ऐसी फर्म होती हैं जो क्लाइंट्स से मिले सामूहिक फंड्स को शेयर बाजार या अन्य सेक्टर में निवेश करती है. अचल संपत्ति, बॉन्ड और स्टॉक आदि शामिल हैं. हालांकि, एसेट मैनेजमेंट कंपनी को मिलने वाला पैसा क्लाइंट्स का होता है. म्यूचुअल फंड कारोबार एसेट मैनेजमेंट के अंदर ही आता है.

मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Apple में ब्लैकरॉक की 6.5% हिस्सेदारी है. फेसबुक में 6.5%, जेपी मोर्गन चेज में 6.5% और डॉयचे बैंक में 4.8% हिस्सेदारी है. गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक में भी ब्लैकरॉक का 4.48% स्टैक है. फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार अप्रैल 2022 में लैरी फिंक की कुल संपत्ति 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई थी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here