दलित और सनातन विरोधी सरकार को राजस्थान से हटाना है-शेखावत दलित और सनातन विरोधी सरकार को राजस्थान से हटाना है-शेखावत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

दलित और सनातन विरोधी सरकार को राजस्थान से हटाना है-शेखावत

  • पोकरण में भाजपा प्रत्याशी प्रतापपुरी की नामांकन रैली में उमड़े समर्थक
  • कांग्रेस के कुराज को हराने तक नही रुकने संकल्प

जोधपुर/पोकरण,दलित और सनातन विरोधी सरकार को राजस्थान से हटाना है-शेखावत। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी की नामांकन रैली में पहुंच कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दलित,सनातन विरोधी है। इस सरकार मेें महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। इस कुराज की सरकार को राजस्थान से हटाकर ही दम लेना है। रैली को केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर सहित अनेक भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया। शेखावत ने कहा कि राजस्थान की पहचान महिलाओं के त्याग,मीरा की भक्ति और कर्माबाई के खीचड़े से थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे बलात्कार की राजधानी बना दिया। सरकार की उदासीनता के चलते पिछले पांच साल में दो लाख महिलाओं से दुराचार की घटनाएं हुई हैं। हमें इन चुनावों में इस महिला अत्याचार का बदला लेना है। यह बदला तलवार से नहीं वोट से लेना है।

यह भी पढ़ें – भूलवश कीटनाशक के सेवन से कृषक की मौत

दलित समुदाय के साथ अत्याचार बढ़ा
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दलित विरोधी है। इसने दलित समुदाय की जड़ें उखाड़ने का काम किया। पिछले दिनों जयपुर में मामूली सी रोडरेज की घटना में एक वर्ग विशेष के युवक के परिजनों को तुरंत 50 लाख रुपए दे दिए गए, जबकि दलित समुदाय के एक परिवार के दो बच्चों की मृत्यु हुई। उस परिवार के लोग सात दिन तक सड़क पर बैठे रहे लेकिन उन्हें फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई। आखिरकार समाज के लोग आगे आए और उस परिवार को एक करोड़ की मदद दी गई।

सनातन विरोधी है सरकार
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव न केवल राजस्थान के लिए बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमारे भारत पर अनेक ताकतों ने हमले किए। भारत की बौद्धिकता और वैभव से आकर्षित होकर सनातन पर हमला किया लेकिन हमारे पूर्वजों ने उन्हें वापस कर दिया। कई आक्रांता आए और सनातन को मिटाने का संकल्प किया। यह सरकार भी सनातन विरोधी है और हम सब जानते हैं कि जो सनातन पर प्रहार करेगा,वह इस राज्य में राज नहीं कर सकता। पोखरण में भगवा का अपमान हुआ। इसका बदला लेना है। यह संकल्प कर रहे हैं। नामांकन की सभा उस संकल्प की शुरुआत है।

यह भी पढ़ें – कालका-हरिद्वार ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

वोट के माध्यम से मोदीजी को धन्यवाद देना है
केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदीजी ने हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से घर बनवाकर दिए। जल जीवन मिशन के माध्यम से दस करोड़ कनेक्शन दिए। करोड़ों लोगों के घरों में बिजली पहुंचाई। महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए रसोई गैस का चूल्हा पहुंचाया। घरों मेें शौचालय बनाए। जिस राम मंदिर के निर्माण का पीढ़ियों से इंतजार हो रहा था। वह सपना भी जल्दी ही साकार होने वाला है। इसलिए यह समय वोट के माध्यम से मोदीजी का अभिनंदन करने और उन्हें धन्यवाद देने का है।

सरकारी योजनाओं में होता है भेदभाव
शेखावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में भेदभाव करती है। जल जीवन मिशन में पाइप लाइन डालने के काम में भी राजनीतीकरण हो रहा है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भेदभाव इसका बदला लेना है। अब इस भेदभाव का हिसाब बराबर करना है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर-जयपुर मार्ग पर 11 दिसम्बर से नहीं चलेंगी कई ट्रेनें

रैली में उमड़ा हुजूम
नामांकन रैली में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। मुस्लिम समाज के हजारों कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। इसके बाद आयोजित सभा में महंत प्रतापपुरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर भी केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ पोकरण आईं। महंत प्रतापपुरी ने अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here