पशुओं के विवाद के लिए परिवाद देने गए वृद्ध की हत्या पशुओं के विवाद के लिए परिवाद देने गए वृद्ध की हत्या Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

पशुओं के विवाद के लिए परिवाद देने गए वृद्ध की हत्या

  • पचपदरा का मामला
  • परिजन का एमडीएम अस्पताल मोर्चरी पर प्रदर्शन
  • मुआवजा और अन्य मांगे रखी

जोधपुर,पशुओं के विवाद के लिए परिवाद देने गए वृद्ध की हत्या।
पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में मोहनपुरा ग्राम पंचायत के एक वृद्ध की मंगलवार देर शाम कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। देर रात गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किए गए वृद्ध ने यहां मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच दम तोड़ दिया।

आज सुबह परिजन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठ गए। लोगों ने उचित मुआवजा, आरोपियों की गिरफ्तारी,थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के साथ नौकरी की मांग रखी है। परिजन और समाज के लोगों ने दोपहर तक शव को नहीं उठाया। वे अपनी मांगों पर अड़े हुए है। पुलिस अधिकारी समझाइश का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जोधपुर-जयपुर मार्ग पर 11 दिसम्बर से नहीं चलेंगी कई ट्रेनें

मृतक ओमप्रकाश पुत्र मूलाराम जाट की पचपदरा में मंगलवार देर शाम को कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। उसके रिश्तेदार ओमाराम चौधरी ने बताया कि ओमप्रकाश और गांव के कुछ लोगों के बीच में पशुओं को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर ओमप्रकाश ने अपनी जान का खतरा बताते हुए मंगलवार को एक परिवाद देने के लिए पचपदरा पुलिस के पास गए थे। जहां पर पुलिस अधिकारी ने अगले दिन आने को कहा था। उनका परिवाद नहीं लिया गया और वे मंगलवार की देर शाम को वहां से वापिस लौट रहे थे। तब कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को उपचार के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल लेकर आया गया। मगर देर रात में उनकी मौत हो गई।रिश्तेदार ओमाराम ने बताया कि परिजन मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने,सरकारी नौकरी,आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक शव को यहां से नहीं हटाया जाएगा। प्रशासन से उन्होंने जल्दी कार्रवाई की मांग की है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here