पीठासीन व मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 16 से
जोधपुर,पीठासीन व मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 16 से।विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत पीठासीन व मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 16 से 20 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौपासनी हाउसिंग बोर्ड व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा में पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
पढ़िए कहां कितने उम्मीदवारों ने भरे नामांकन-31 उम्मीदवारों ने 37 नामांकन पत्र दाखिल किए
इसी प्रकार रामस्वरूप गणेशीदेवी चिल्का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाल मैदान में मतदान अधिकारी-2 व मतदान अधिकारी-3 के प्रशिक्षण आयोजित किये जायेंगे। इसी क्रम में इन सभी विद्यालयों को लोक प्रतिनिधित्व 1951 की धारा 160 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से 16 नवम्बर से 20 नवम्बर तक अधिग्रहीत कर लिया गया है।
खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















