प्रदूषण का मीटर हुआ हाई, राजधानी Delhi समेत UP के कई शहरों में धुआं-धुआं – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

दिल्ली में आज भी प्रदूषण से हालत बेहद खराब हैं. दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है. दिल्ली में ओवर ऑल AQI 336 दर्ज किया गया है. आंनद विहार 423, मुंडका में AQI 430 दर्ज किया गया है. रोहिणी 405, नेहरू नगर 403, वजीरपुर में AQI 422 है. बवाना 404, सोनिया विहार 413, शादीपुर में AQI 413 दर्ज हुआ है. यूपी के शहरों में भी वायु प्रदूषण से हालत खराब हैं. यूपी के गाजियाबाद में AQI 423 दर्ज किया गया. नोएडा में 346, मेरठ में AQI 325 दर्ज किया गया.

नोएडा की हवा लगातार जहरीली हो रही है. नोएडा का AQI 400 के करीब पंहुच गया है. ऐसे में नोएडा का सेक्टर 62 और ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क सबसे ज्यादा प्रदूषित हो गया है. आज नोएडा का AQI, 391 दर्ज किया गया है. जहां प्रदूषण का लेवल खतरनाक स्तर पर पंहुचा गया है. लोगें की सेहत पर बुरा प्रभाव पर डाल रहा है.

बता दें कि नोएडा प्राधिकरण की 14 टीम निगरानी कर रही है और इलाको में टैंकरो से पानी का छिड़काव किया जा रहा है. नियमों का उलंघन पाए जाने पर 12 जगह पर 11 लाख 65 हज़ार का जुरमाना लगाया गया है. IIMT कॉलेज 25 लाख का जुर्माना लगा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here