सीएम योगी बोले- BJP का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास, लेकिन कांग्रेस ने देश में बस समस्याएं पैदा की – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

स्टार प्रचारकों में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलवर के तिजारा में होंगे. सीएम योगी 2024 लोकसभा चुनाव के अंतर्गत तिजारा विधानसभा के प्रत्याशी महंत बालक नाथ योगी के जनसभा में शामिल होंगे. ऐसे में राजस्थान के अलवर लोकसभा क्षेत्र की तिजारा विधानसभा सीट हॉट सीटों में आ गई है. जहां बीजेपी ने अलवर लोकसभा क्षेत्र में सांसद मंहलत बालक नाथ को तिजारा विधानसभा सीट से टिकट देकर चुनावी रण में उतारा गया है.

बता दें कि आज अलवर के तिजारा में सीएम योगी आदित्यनाथ रहेगें. जनसभा में संबोधन के दौरान सीएम योगी बोलें राजस्थान की धरती वीरों की धरती है. राजस्थान की धरती को मैं नमन करता हूं. उन्होनें कहा हमारी सरकार में भव्य राम मंदिर बन रहा, हमारी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा.

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोलें कि कांग्रेस अयोध्या का समाधान नहीं चाहती थी. कांग्रेस ने कभी इतिहास को नहीं समझा है. कांग्रेस ने देश में कई समस्याएं पैदा की है. और अब मोदी जी समस्याओं का समाधान कर रहे है. भाजपा सरकार ने यूपी में 55 लाख गरीबों को आवास दिए है. यूपी में सबका साथ सबका विकास BJP का लक्ष्य है. हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है, यूपी में करोड़ों लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा, लेकिन राजस्थान के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है. सीएम योगी ने कहा यहां सभी को सुरक्षा और समृद्धि मिलनी चाहिए. और योजना का लाभ समाज के हर वर्ग को मिलना चाहिए.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here