साल भर से फरार मादक पदार्थ तस्कर को नीमच जेल से लाई पुलिस साल भर से फरार मादक पदार्थ तस्कर को नीमच जेल से लाई पुलिस Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

साल भर से फरार मादक पदार्थ तस्कर को नीमच जेल से लाई पुलिस

जोधपुर,साल भर से फरार मादक पदार्थ तस्कर को नीमच जेल से लाई पुलिस। शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप मेें साल भर से फरार चले एक ट्रक चालक को नीमच जेल से गिरफ्तार कर जोधपुर लाई है। वह तीन दिन की पुलिस अभिरक्षा में है। आरोपी को नीमच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में जेल भिजवाया था।

यह भी पढ़ें – 22 दिन में 400 करोड़ रुपए की अवैध नकदी व सामग्री जब्त

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि साल भर पहले 12 मील पर डोडा पोस्त से भरा एक ट्रक पलटी खा गया था। तब उसका चालक भाग गया था। पुलिस ने प्रकरण में दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया था। ट्रक चालक की पहचान चितौडग़ढ़ के दांता निवासी मोतीलाल भील के रूप में हुई थी। वह साल भर से फरार चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि वह नीमच जेल में बंद है तो पुलिस की टीम नीमच पहुंची और प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर लाई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की अभिरक्षा में लिया गया है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here