पाकिस्तान की दमदार जीत, अब है सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका, जानिए समीकरण – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

वर्ल्ड कप-2023 में पाकिस्तान ने आखिरकार हार का सिलसिला तोड़ ही दिया. मंगलवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में उसने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. टूर्नामेंट में पाकिस्तान की ये तीसरी जीत है. इस मैच से पहले वो लगातार चार मुकाबले हारी थी. सात मैचों में तीन जीत के साथ वो अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. ये जीत पाकिस्तान के लिए टॉनिक का काम करेगी, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अब भी जिंदा हैं. टूर्नामेंट में पाकिस्तान के दो मैच बाकी हैं. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से मैच है.

पाकिस्तान का 4 नवंबर को न्यूजीलैंड और 11 नवंबर को इंग्लैंड से सामना है. पाकिस्तान के पास अब भी सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते खुले हैं. हालांकि इसके लिए उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा. बाबर आजम की टीम ने अपने लिए स्थिति अगर और मगर की पैदा कर दी. पाकिस्तान अब भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, आइए समझाते हैं….

अच्छे नेट रनरेट के साथ
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हराना होगा.
पाकिस्तान ये दोनों मैच जीत लेती है तो उसके 9 मैचों में 10 अंक हो जाएंगे.
पाकिस्तान को दुआ मांगनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान में से कोई भी दो टीमों के अंक 12 से ज्यादा ना हों.
बिना नेट रनरेट के

पाकिस्तान को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को शिकस्त देनी होगी.
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम अपने सभी तीनों मैच हार जाए.
अफगानिस्तान कम से कम दो मैच हारे. श्रीलंका और नीदरलैंड अपने बचे मैचों में से कम से कम एक मैच हारे.
पाकिस्तान 8 अंकों के साथ भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है, लेकिन इसके लिए अन्य टीमों के रिजल्ट भी उसके पक्ष में जाने होंगे.

सेमीफाइनल में पहुंचने के किस टीम के कितने चांस
भारत 99.9 प्रतिशत
साउथ अफ्रीका-95 प्रतिशत
न्यूजीलैंड-75 प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया-74 प्रतिशत
अफगानिस्तान-31 प्रतिशत
पाकिस्तान-13 प्रतिशत
श्रीलंका-5.8 प्रतिशत
नीदरलैंड-5.8 प्रतिशत
इंग्लैंड-0.3 प्रतिशत
बांग्लादेश- बाहर हो चुकी है

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here