राज्य के चर्म व रति रोग विशेषज्ञों का वार्षिक सेमिनार आयोजित राज्य के चर्म व रति रोग विशेषज्ञों का वार्षिक सेमिनार आयोजित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

राज्य के चर्म व रति रोग विशेषज्ञों का वार्षिक सेमिनार आयोजित

  • आईएडीवीएल के तत्वाधान में हुआ आयोजन
  • मंडावा,झुंझुनू में हुआ सेमिनार

जोधपुर,राज्य के चर्म व रति रोग विशेषज्ञों का वार्षिक सेमिनार आयोजित। आईएडीवीएल के तत्वाधान में,राजस्थान के समस्त चर्म एवं रति रोग विशेषज्ञों का वार्षिक सेमिनार का आयोजन इस बार मंडावा,झुंझुनू में हुआ। डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल तथा कंट्रोलर एवं वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर दिलीप कछावा,चर्म विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट एवं आचार्य डॉ पंकज राव,वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर विनोद जैन,सह आचार्य डॉक्टर चंद्र प्रकाश चौहान,सहायक आचार्य डॉ मंजू लता वर्मा तथा सहायक आचार्य डॉ आनंद लामोरिया ने उक्त सेमिनार में भाग लिया।

यह भी पढ़ें – आरपीएफ ने पकड़ी 95 लाख की नगदी व 11 किलो चाॅदी

सेमिनार में डॉ दिलीप कछावा ने विटिलिगो सर्जरी पर तथा डॉक्टर पंकज राव जी ने बच्चों में होने वाले अटोपिक डर्मेटाइटिस पर प्रस्तुति दी। सेमिनार के साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉक्टर आनंद लामोरिया ने बताया कि डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के स्नातकोत्तर विद्यार्थी डॉक्टर कुलदीप सिंह बाना ने सेमिनार में अवार्ड पेपर में प्रथम तथा इ-पोस्टर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जोधपुर का नाम रोशन किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here