मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जोधपुर,मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए अधिकाधिक मतदान हो इसके लिए आमजन को जागरूक करने के लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर द्वारा जिला निर्वाचन विभाग के सहयोग से मंगलवार को मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिला मुख्यालय से उपजिला निर्वाचन अधिकारी जय नारायण मीणा,ओमप्रकाश अतिरिक्त जिला कलक्टर(ग्रामीण)ने हरी-झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र सिह राजपुरोहित,केंन्द्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर के केआर सोनी भी उपस्थित थे। उप-जिला निर्वाचन अधिकारी, जोधपुर जय नारायण मीणा ने बताया कि मतदाता जागरूकता रथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करेगा। केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर के केआर सोनी ने बताया कि मतदाता जागरूकता रथ पर लगे फलैक्स बैनर, फोटो प्रदर्शनी,मौखिक वार्ता,रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से आमजन को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने में सहायक सिद्व होगा। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा स्थानीय जिला निर्वाचन, उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय,राजकीय महिला औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर के सहयोग से ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह,राष्ट्रीय एकता दिवस और विधानसभा चुनाव-2023 में मतदाता जागरूकता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक आनन्द सुथार ने कहा कि 31 अक्टूबर का दिवस सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की एकता को बनाए रखने के लिए देश के हर नागरिक को समर्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। आज की युवा पीढ़ी को संकल्प दिलाया कि पहले होगा मतदान फिर करेंगे जलपान।

यह भी पढ़ें – केंद्र सरकार को सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

इस अवसर पर राजकीय महिला औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान,जोधपुर के सहायक निदेशक सुधीर व्यास ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के लिए शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए ज्ञानवधर्क एवं मतदान के महत्व पर जानकारी प्रदान की। समूल अनूदेशक मदन चौधरी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। केआर सोनी ने लोकतंत्र का उत्सव-मतदान अवश्य करें। केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर द्वारा महेन्दी,भाषण,मौखिक प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता,शपथ आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here