सूरसागर भाजपा प्रत्याशी जोशी ने किया सघन जनसंपर्क सूरसागर भाजपा प्रत्याशी जोशी ने किया सघन जनसंपर्क Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

सूरसागर भाजपा प्रत्याशी जोशी ने किया सघन जनसंपर्क

जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी का हुआ स्वागत

जोधपुर,सूरसागर भाजपा प्रत्याशी जोशी ने किया सघन जनसंपर्क। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी ने सोमवार को सूरसागर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें लेकर सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा कार्यकताओं के साथ प्रातः 11ः00 बजे प्रताप नगर मंडल क्षेत्र से प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद मसुरिया मंडल,चौपासनी मंडल,सूरसागर मंडल के बाद मसुरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके बाद झुलेलाल मंदिर में भी दर्शन कर जीत का आर्शीवाद लिया।

यह भी पढ़ें – ग्रामीण पुलिस ने पकड़े अवैध हथियार

मण्डलवार जनसम्पर्क के दौरान मण्डल कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में मतदान करने की अपील की। जन सम्पर्क के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में आमजन ने भाजपा प्रत्याशी जोशी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, उप महापौर,प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष भेरूदास वेष्णव,मसुरिया मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर गौड़,सूरसागर मंडल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमन्त जानयानी के साथ ही विक्रम पंवार, अमरलाल वर्गी,पायल जायनानी, दिनेश दमानी साथ थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here