योगी कैबिनेट से आजम खान को बड़ा झटका,जौहर ट्रस्ट की जमीन वापस लेगी योगी सरकार – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

लखनऊ। योगी कैबिनेट से आजम खान को बड़ा झटका लगा हैं। जहा फर्जी सर्टिफिकेट मामले में सजा मिलने के बाद उन्हें मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि रामपुर में जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी जमीन को वापस माध्यमिक शिक्षा विभाग को दिया जाए।

आपको बता दें कि कैबिनेट के फैसले के अनुसार रामपुर में जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जमीन को माध्यमिक शिक्षा विभाग को वापस करने का निर्णय लिया गया है। इसे योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। जौहर ट्रस्ट को लेकर आजम खां पिछले दिनों भी लगातार सवालों में बने रहे थे।

दरअसल, रामपुर के विधायक आकाश सक्सेना ने सोमवार को सीएम योगी से मुलाकात की थी. उन्होंने बताया कि तत्कालीन सपा सरकार में आजम खान ने जौहर ट्रस्ट के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की 41,181 वर्गफीट जमीन महज 100 रुपये सालाना किराये पर 30 साल के लिए लीज पर ली थी. उन्होंने बताया कि आजम खान को जौहर ट्रस्ट की जमीन गलत तरीके से दी गई.

योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
कैबिनेट की बैठक में इस जमीन के लीज पर चर्चा की गई. आखिर में योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव पर विचार करते हुए जमीन को वापस लेने पर मुहर लगा दी. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार ने जौहर यूनिवर्सिटी से 41,000 वर्ग फुट जमीन वापस लेने के लिए हरी झंडी दे दी है. अब माध्यमिक शिक्षा परिषद इस जमीन को वापस लेने जा रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here