सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत, छह बच्चे घायल… – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

बहराइच। जिले में सोमवार की देर रात एक हादसे में अपने बच्चों के साथ बाईक से ससुराल जा रहे दंपत्ति को एक पिकप ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए बहराइच से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।

थाना रामगांव क्षेत्र के काजिजोत निवासी दुर्गेश अपनी पत्नी व छह बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी बीच कोतवाली देहात इलाके में तेज रफ्तार एक पिकप ने उनकी बाईक में तेज टक्कर मार दी, जिससे बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार सभी बच्चों की हालत बेहद नाजुक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।बहराइच के एसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here