पुलिस की कार्रवाई में कई लोगों से अवैध शराब बरामद पुलिस की कार्रवाई में कई लोगों से अवैध शराब बरामद Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

पुलिस की कार्रवाई में कई लोगों से अवैध शराब बरामद

जोधपुर,पुलिस की कार्रवाई में कई लोगों से अवैध शराब बरामद। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर स्मैक और शराब बरामद कर मामले दर्ज किए हैं।
ओसिया थानाधिकारी राजूराम काला ने खाबड़ा गांव में अवैध रूप से स्मैक बेच रहे सोमराज पुत्र मालाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर बेचने को रखी स्मैक जब्त की। इधर शास्त्रीनगर थाने के एसआई सोमकरण ने काजरी रोड पर अवैध रूप से शराब बेच रहे केसराराम पुत्र दयाराम को गिरफ्तार कर 96 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने एएसआई अनिल कुमार ने डालीबाई चौराहा के पास में देवी सिंह पुत्र शंकर सिंह को गिरफ्तार कर 122 पव्वे देशी शराब के जब्त किए।इसी तरह राजीव गांधी नगर थाने के हैड कांस्टेबल मनोहर सिंह ने खेतेश्वर विद्यापीठ के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे किशनलाल पुत्र पुखराज को गिरफ्तार कर 46 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। सूरसागर थाने के एएसआई ने गजेन्द्र कुमार पुत्र ओमाराम को गिरफ्तार कर 47 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। इधर कुड़ी भगतासनी थाने की एसआई रामभरोसी ने केके कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रहे दीपक पुत्र स्व.पूनमचंद सोनी को गिरफ्तार कर देशी शराब के 107 पव्वे जब्त किए। झंवर थाने के हैड कांस्टेबल हुकमाराम ने खुड़ाला गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे शेर सिंह पुत्र बादर सिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की। जबकि महामंदिर थाने के एएसआई लादूसिंह ने भदवासिया ओवर ब्रिज के नीचे हथकढ़ शराब बेच रहे मनबाई सांसी को गिरफ्तार कर बेचने को रखी हथकढ़ शराब को जब्त किया।

यह भी पढ़ें – विशिष्ठ मंत्रोच्चार के साथ महालक्ष्मी महापूजन

ग्रामीण पुलिस ने भी कार्रवाई
शेरगढ थानाधिकारी शिवराज सिंह ने फलोदी रोड फांटा के पास अवैध रूप से कार में दस कार्टन बीयर और चार कार्टन अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे केतु धीरपुरा निवासी चन्दन सिंह पुत्र आम्बसिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया। इसी प्रकार शेरगढ थाने के एएसआई राणीदान सिंह ने 64 मील केतु में अवैध रूप से शराब बेच रहे श्याम सुंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह को गिरफ्तार कर 36 पव्वे और 12 बोतल बीयर बरामद की। शेरगढ थाने के ही हैड कांस्टेबल डूंगर सिंह ने फलोदी रोड पांटा के पास अवैध रूप से दुकान में शराब बेच रहे जालम सिंह पुत्र नखत सिंह को पकड़ा और देशी शराब के 713 पव्वे,156 पव्वे अंग्रेजी शराब के,227 बोतल बीयर,46बोतल अंग्रेजी शराब व 24 बोतल देशी शराब की जब्त की। शेरगढ थाने थाने के हैड कांस्टेबल डूंगर सिंह ने खिरजा फतेहसिंह गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे श्रवणराम पुत्र भीखाराम को गिरफ्तार कर 52 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। इधर खेड़ापा थाने के हैडकांस्टेबल डालाराम ने बुचेटी गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे विसनाराम पुत्र गोकलराम को गिरफ्तार कर 59 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। बिलाड़ा थाने के एसआई भंवरलाल सीरवी ने झाक गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे जितेन्द्र पुत्र भगाराम जाट को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 56 पव्वे देशी शराब के जब्त किए।बोरूंदा थाने के एएसआई हराराम ने रणसी गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे विजय सिंह पुत्र पिन्नू सिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 60 पव्वे जब्त किए। बोरूंदा थाने की महिला हैड कांस्टेबल सरोज ने सियारा गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे उगाराम पुत्र भानाराम जाट को गिरफ्तार कर 48 पव्वे देशी शराब बरामद की। जबकि पीपाड़ शहर थाने के हैड कांस्टेबल मुरलीधर ने साथिन गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे आत्माराम पुत्र रामनिवास जाट गिरफ्तार कर बेचने को रखे 28 पव्वे देशी शराब के जब्त किए।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here