रेलवे ने साइकिल रैली निकाल कर किया पटेल को याद रेलवे ने साइकिल रैली निकाल कर किया पटेल को याद Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

रेलवे ने साइकिल रैली निकाल कर किया पटेल को याद

जोधपुर,रेलवे ने साइकिल रैली निकाल कर किया पटेल को याद। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता सप्ताह के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय एकता साइकिल रैली निकाली गई। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।

 

यह भी पढ़ें – संगठन में महिलाओं को जोड़ने पर फोकस करें-बाल्यान

साइकिल रैली मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए रेलवे स्टेडियम पहुंच कर संपन्न हुई।साइकिल रैली में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी व स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स भारत माता की जय,सरदार पटेल जिंदाबाद व वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन व समस्त शाखाधिकारी,कर्मचारी और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here