रेलवे का सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू रेलवे का सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

रेलवे का सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

  • रेलकर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
  • सतर्कता से जुड़े होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जोधपुर,रेलवे का सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह सोमवार से प्रारंभ हुआ। सप्ताह के पहले दिन मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने रेल कर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि देश की आर्थिक व सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों को कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना चाहिए और उन्हें सदैव ईमानदारी से कार्य कर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में साथ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें – जनता से संवाद कर मतदान के लिए किया जागरूक

इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) मनोज गुप्ता व अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन सहित सभी शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठ की शपथ ली तथा इसके लिए लगाई गई पट्टिका पर हस्ताक्षर कर सत्यनिष्ठा का संकल्प लिया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सप्ताह के अंतर्गत 31 अक्टूबर को संगोष्ठी,1नवंबर को निबंध व ड्राइंग प्रतियोगिता, 2 को स्वच्छता कार्यक्रम,तीन को मैराथन दौड़,चार को ग्राहक शिकायत निवारण शिविर व 5 नवंबर को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर स्काउट एवं गाइड टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here