अगर आप भी इस दिवाली पर पाना चाहते है इंस्टेंट ग्लो तो चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करें बेसन – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

दिवाली आने वाली है तो खूबसूरत दिखने के लिए बेसन का इस्तेमाल कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के बनाने के लिए किया जाता है. आप बेसन से ढोकला, बेसन के लड्डू और बेसन का चीला जैसी कई तरह की स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं.

बेसन से केवल आप कई तरह के डिशेज ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी कर सकते हैं. बेसन में कई तरह के नेचुरल चीजों को मिलाकर आप फेस पैक तैयार कर सकते हैं. बेसन का फेस पैक आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो लगाएगा.ये आपकी स्किन टोन में सुधार लाता है. ये स्किन को मुलायम बनाता है. आप बेसन का इस्तेमाल करके किन तरीकों से फेस पैक बना सकते है आइए जानें.

कच्चा दूध और बेसन
दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं. इस पेस्ट को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. अब बेसन के पैक से कुछ देर के लिए स्किन की मसाज करें. 10 मिनट बाद इस पैक को चेहरे से हटा दें. ये पैक आपकी स्किन को क्लीन करेगा.

बेसन और नींबू
एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें. इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. अब बेसन और नींबू के पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 10 मिनट बाद इसे हटा दें. बेसन का ये पैक टैनिंग को भी दूर करता है. ये पैक आपकी रंगत निखारता है. एक्ने फ्री और ग्लोइंग स्किन के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं.

बेसन और शहद
आप चेहरे के लिए बेसन और शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए 1 से 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच शहद मिलाएं. इस पैक को चेहरे पर लगाएं. कुछ देर हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें. बेसन और शहद के पेस्ट को 10 मिनट बाद हटा दें. ये पैक आपकी स्किन को मुलायम बनाए रखने का काम करेगा.

टमाटर और बेसन
टमाटर और बेसन से भी फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन में टमाटर का पल्प मिलाएं. टमाटर और बेसन के पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर बीस मिनट के लिए लगा रहने दें. अब सादे पानी से चेहरे को धो लें. टमाटर और बेसन के पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here