एसीबी का फर्जी अधिकारी पुलिस के हवाले एसीबी का फर्जी अधिकारी पुलिस के हवाले Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

एसीबी का फर्जी अधिकारी पुलिस के हवाले

  • एसीबी केंद्र का फर्जी अधिकारी बनकर यूट्यूब चैनल चलाने वाला शख्स उत्तरप्रदेश से जोधपुर पहुंचा
  • आयकर आयुक्त को शिकायत का गलत तरीका अपनाया
  • संदेह होने पर दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
  • केस दर्ज
  • स्थानीय डॉग होम चलाने वाले की शिकायल लेकर पहुंचा था

जोधपुर,एसीबी का फर्जी अधिकारी पुलिस के हवाले। उत्तर प्रदेश के दो युवक जोधपुर के आयकर आयुक्त कार्यालय पर पहुंच गए। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो नई दिल्ली से आना बताया। फिर स्थानीय डॉग होम चलाने वाले एक शख्स के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई करने को कहा। आयकर आयुक्त को उनके हाव भाव पर संदेह हुआ और उनका आई कार्ड मांगा। इस पर उनकी चोरी पकड़ी गई। बाद में दोनों युवकों को महामंदिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में उन्हें शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में इंकमटैक्स आयुक्त की तरफ से महामंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें- गम्भीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार को मदद की दरकार

आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि एक युवक यू ट्यूब चैनल चलाता है। वह स्थानीय एक व्यक्ति डॉग होम चलाने वाले की शिकायत लेकर आया था। पुलिस की तरफ से गहन तफ्तीश की जा रही है। थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि शुक्रवार को इंकम टैक्स कार्यालय पर एक आयुक्त के पास में दो युवक पहुंचे। एक युवक ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो केंद्र का अधिकारी बताया। उसने एक स्थानीय व्यक्ति डॉग होम चलाने वाले की शिकायत के लिए कहा। युवकों द्वारा आयुक्त के सामने किए गए व्यवहार से वे सकते में आ गए। युवकों का हावभाव देख संदेह होने पर उनसे आईडी मांगी गई। इस बातचीत के समय उनकी पोल खुल गई। बाद में उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पढ़ें पूरी जानकारी यहाँ- रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति से 2.4 किलो चांदी बरामद

थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि दो युवकों जिनमें उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोयडा स्थित एंटी पीसीसी सोसायटी निवासी रविशंकर पुत्र तारकेश्वर और बहरामपुर गौतम बुद्ध नगर उत्तरप्रदेश के प्रकाश कुमार पुत्र सुबोध कुमार को बाद में शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि यह लोग फर्जी अधिकारी बनकर आए और कार्रवाई का गलत तरीका अपनाया। आरोपी प्रकाश कुमार यूट्यूब चैनल चलाता है। वह यहां एक स्थानीय डॉग होम चलाने वाले शख्स के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा था ताकि कार्रवाई की जा सके। आरोपियों द्वारा इंकमटैक्स आयुक्त के समक्ष कार्रवाई को लेकर गलत तरीका अख्तियार किया गया। दोनों को शांतिभंंग में पकड़ा गया। इंकम टैक्स आयुक्त की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here