श्रीनगर में पुलिस इंस्पेक्टर को आतंकियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; ईदगाह इलाके में खेल रहे थे क्रिकेट – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक पुलिस अधिकारी को आतंकवादियों ने रविवार को गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ जब इंस्पेक्टर मसरूर वानी ईदगाह मैदान में स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। गोली लगने के तुरंत बाद ही घायल अधिकारी को हॉस्पिटल लेकर जाया गया।

कश्मीर जोन पुलिस की ओर से घटना के बारे जानकारी दी गई। पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘आतंकवादियों ने श्रीनगर के ईदगाह के पास इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर फायरिंग की, जिससे वे घायल हो गए हैं। गोली लगने के तुरंत बाद ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच से पता चला कि इस आतंकी अपराध में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

5 साल में आतंकवाद की घटनाओं में आई कमी: जम्मू-कश्मीर डीजीपी
श्रीनगर में पुलिस अधिकारी को जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह के उस बयान के एक दिन बाद गोली मारी गई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 5 साल में आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने यह टिप्पणी पुलिस थानों की परिचालन क्षमता वृद्धि (ओसीएपी) का दूसरा चरण शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। दिलबाग सिंह 31 अक्टूबर को रिटायर होंगे। सिंह ने कहा, ‘हमें इस बात पर गर्व है कि पिछले पांच वर्ष में कार्रवाई के दौरान कोई ‘कोलेट्रल डैमेज’ नहीं हुआ। यह बेहद खुशी की बात है। ईश्वर की कृपा से पिछले पांच वर्ष में पुलिस टीम की ओर से कार्रवाई में एक भी नागरिक हताहत नहीं हुआ है। हमें इस पर बहुत ही गर्व है।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here