एर्नाकुलम धमाका: IED के निशान मिले, टिफिन बॉक्स में बम लाने की संभावना – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

केरल के एर्नाकुलम जिले के कलामासेरी के जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में रविवार सुबह धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कन्वेंशन सेंटर में आग लग गई।कुर्सियां यहां-वहां बिखर गए। तीन धमाके होने की सूचना मिली है। धमाके की जांच केरल पुलिस के साथ ही NIA द्वारा भी की जा रही है। NSG की टीम भी जांच के लिए आ रही है।

इस बीच ऐसी जानकारी मिली है कि धमाका लो इंटेंसिटी का था। इसके लिए पहले से प्लानिंग की गई थी। विस्फोट IED (Improvised Explosive Device) से किया गया इसके निशान मिल रहे हैं। ऐसी संभावना है कि धमाके के लिए टिफिन बॉक्स में छिपाकर बम लाए गए थे। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट पूरी प्लानिंग के साथ की गई। केरल के डीजीपी शेख दरवेश साहिब ने पुष्टि की कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आईईडी का इस्तेमाल किया गया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here