दिल्ली में बेहद खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, पड़ोसी नोएडा में और बुरे हालात… – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

राजधानी दिल्ली में सांसों पर संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां हवा फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सफर इंडिया के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता 309 एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता 372 एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। वहीं, गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता 221 एक्यूआई के साथ ‘खराब’ श्रेणी में है।

मंगलवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। रविवार को हवा विभिन्न दिशाओं से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की आशंका है। सोमवार को हवा पूर्वी दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 131 दर्ज की गई, जो खराब श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 288 दर्ज की गई, जो बेहद खराब स्तर है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here