पोस्टर बनाकर व गरबा की धुन पर दिया मतदान करने का संदेश पोस्टर बनाकर व गरबा की धुन पर दिया मतदान करने का संदेश Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

पोस्टर बनाकर व गरबा की धुन पर दिया मतदान करने का संदेश

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडी में हुआ आयोजन

जोधपुर,पोस्टर बनाकर व गरबा की धुन पर दिया मतदान करने का संदेश। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडी में शनिवार को शहर ईआरओ की स्वीप टीम के निर्देशन में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्या लक्ष्मी चारण ने बताया कि स्वीप टीम के सदस्य केसर सिंह राजपुरोहित,नरपत सिंह,राजकुमार,बगदु खां के निर्देशन में छात्रों के लिए मतदान,मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर निर्माण व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें छात्रों ने उत्साह से भाग लिया।

यह भी पढ़ें – संदिग्ध घूम रहे युवक की तलाशी में मिला देशी पिस्टल

इस अवसर पर केसर सिंह राजपुरोहित ने छात्रों को मतदान के महत्व,मतदान से जुड़े विभिन्न एप जैसे वोटर हेल्पलाइन एप,सी विजिल एप,सक्षम एप,केवाई सी एप आदि के उपयोग व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बगदु खां ने सभी को मतदान संबंधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मतदान से संबंधित धुन पर गरबा नृत्य करते हुए सभी को आगामी 25 नवंबर को मतदान के लिए प्रेरित किया। श्रेष्ठ अभिव्यक्ति,प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार व स्वीप टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया। आज की स्वीप गतिविधियों के सफल आयोजन में ईएलसी प्रभारी नंद किशोर,रीना छंगाणी,स्नेहलता अरोड़ा,आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here