फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

जोधपुर,फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार। शहर के अंदरूनी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटल में ले जाकर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेल कर रुपए और गहने हड़पने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की शादी के बाद भी ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। नागौरी गेट थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि एक युवती की तरफ से 4 अक्टूबर को रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह फे सबुक आईडी चलाती है। एक दिन उसके फेसबुक पर किसी रईस नाम के लडक़े की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिस पर उसके द्वारा स्वीकार किए जाने पर बाद में उसने मेरे फोन नंबर लिए और कॉल करने लगा। उसने खुद को एक ही जाति होना बता कर मिलने के साथ शादी की बात की। फिर शास्त्री नगर स्थित एक होटल पर लेकर गया जहां शादी की बात कहते हुए दुष्कर्म किया। उसने कई बार दुष्कर्म किया और इस दौरान फोटो खींच लिए।

यह भी पढ़ें – वृद्धा के गले से दो तोला सोने की चेन तोड़ी

आरोपी ने उससे पौने दो लाख रुपए और गहने भी हड़प लिए। उसने फोटो वीडियो के दम पर ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप था कि उसकी शादी होने के बाद वह भी परेशान करने लगा। युवती को पता लगा था कि रईस शादीसुदा है इस पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इस कारण वह तंग और परेशान करने के साथ फोटो वीडियो आदि को वायरल करने की धमकियां देने लगा। थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया। उसका नंबर ट्रेस होने पर अब आरोपी घोसियों की गली गब्बू चौक निवासी रईस हुसैन पुत्र जाहिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here