उषा जाधव ने फिर बढ़ाया भारतीय सिनेमा का सम्मान, बोलीं, वसुधैव कुटुम्बकम् – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

बहुत ही चुनिंदा फिल्मों में अभिनय करने वाली राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री उषा जाधव ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। स्पेन के शहर वालाडोलिद में शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सप्ताह में इस बार भारत आमंत्रित देश है और वहां पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल में उषा जाधव को देख फिल्म समारोह के आयोजक खुशी से झूम उठे। उषा जाधव की स्पेन के सिनेमा में काफी अच्छी पहचान बन चुकी है और वह वहां लगातार सक्रिय भी रही हैं।

उषा जाधव ने अपने सोशल मीडिया पेज पर स्पेन के वालाडोलिद में चल रहे 68वें सेमाना अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सप्ताह के उद्घाटन समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह वालाडोलिद शहर की सभासद ब्लांका जिमेनेज कुआड्रिलेरो के अलावा भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त सिव नीरजा शेखर और स्पेन में भारत के राजदूत दिनेश पटनायक के साथ नजर आ रही है। भारतीय परंपरागत परिधान साड़ी में उषा जाधव ने विदेश की धरती पर अपना देसी टच बनाए रखा और इस परिधान में वह काफी खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।

लाल रंग की डिजाइनर साड़ी पहने उषा जाधव ने इस मौके पर भारतीय सिनेमा के वैश्विक पटल पर बढ़ते प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। उषा के मुताबिक, ‘स्पेन में भारतीय फिल्मों की शूटिंग लगातार होती रही है। हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स की फिल्मों में स्पेन एक तयशुदा लोकेशन बन चुकी है। उनकी आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी हाल ही में स्पेन में हो चुकी है। हिंदी सिनेमा का ही ये असर है कि दुनिया का हर खूबसूरत देश इन फिल्मों में अपनी झलक दिखाने को बेताब रहता है।’

स्पेन और भारत के बीच साझा फिल्म निर्माण की संभावनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। उषा जाधव कोरोना संक्रमण काल के बाद से अपना काफी वक्त स्पेन में गुजारती रही हैं और वहां उन्होंने अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी खोल ली है। उषा बताती हैं, ‘मेरा उद्देश्य ऐसी कहानियों पर फिल्म बनाना है जिसमें स्पेन और भारत के साझा वैचारिक मूल्यों पर काम किया जा सके। हिंदी सिनेमा में मेरी सक्रियता लगातार बनी हुई है लेकिन विश्व सिनेमा भी मुझे उतना ही आकर्षित करता है जितना कि देसी सिनेमा।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here