इस कंटेस्टेंट की पॉपुलैरिटी के आगे अंकिता लोखंडे भी खा गईं मात, पहले दिन से जमाई धाक – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

‘बिग बॉस’ सीजन 17 को हर साल की तरह इस बार भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। सभी कंटेस्टेंट का शुरुआती गेम भी दर्शकों को समझ आने लग गया है। कोई आते ही लड़ने झगड़ने लगा तो कुछ कंटेस्टेंट बाजी अपने हाथ में लेते दिखे। कइयों को अभी भी गेम को समझने में समय लग रहा है। हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट आ गई है जिसमें टॉप पर अंकिता लोखंडे नहीं बल्कि कोई और है। अंकिता टीवी बड़ी एक्ट्रेस में से एक हैं। इस वजह से उनसे उम्मीदें भी काफी हैं लेकिन यहां वह मात खा गईं। वीकेंड का वॉर में सलमान खान ने भी उन्हें अपना गेम सुधारने की सलाह दी क्योंकि वह निगेटिव दिख रही हैं।

टॉप पर कौन कंटेस्टेंट
ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 5 मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट की एक लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट 21 से 27 अक्टूबर के बीच कंटेस्टेंट की पॉपुलैरिटी पर है। इसमें टॉप पर मुनव्वर फारूकी हैं। मुनव्वर पहले भी एक रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में हिस्सा ले चुके हैं तो निश्चित रूप से यहां उनके लिए एक प्लस प्वॉइंट है। उनकी शायरी को काफी पसंद किया जा रहा है और वह बहुत शातिर तरीके से अपने गेम प्लान को आगे बढ़ा रहे हैं। बिना वजह वह किसी से उलझने से बचते हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय हैं। पहले दिन से ही मुनव्वर सभी कंटेस्टेंट पर भारी पड़ते दिखे हैं।

इन एक्ट्रेसेस ने बनाई जगह
दूसरे नंबर पर अंकिता लोखंडे हैं। टीवी की बहू के रूप में वह घर-घर में लोकप्रिय हैं और इसका फायदा उन्हें मिलता दिख रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर अंकिता कन्फ्यूज भी दिखती हैं और पति विकी जैन की बातों मे आ जाती हैं। तीसर नंबर पर कंटस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम ऐश्वर्या पति नील भट्ट के साथ शो में हिस्सा ले रही हैं।

विकी जैन ने जमाया खेल
चौथे नंबर पर विकी जैन हैं। वह अंकिता के साथ आए हैं। विकी दूसरों को बहुत जल्दी अपनी बातों से कन्वेंस कर लेते हैं और ऐसा लगने लगता है पूरा गेम वह चला रहे हैं। शो में वह अधिकतर बार अंकिता पर भारी पड़ते दिखाई दिए। पांचवें नंबर पर अनुराग डोभाल हैं। सोशल मीडिया पर अनुराग की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here