बीएसएफ के थार वॉरियर शो से दर्शक रोमांचित बीएसएफ के थार वॉरियर शो से दर्शक रोमांचित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

बीएसएफ के थार वॉरियर शो से दर्शक रोमांचित

  • मारवाड़ महोत्सव-2023
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों ने मनमोहा
  • अनीषा राठौड़ बनी मिस मारवाड़, सम्राट लोहार मारवाड़श्री

जोधपुर,बीएसएफ के थार वॉरियर शो से दर्शक रोमांचित। मशहूर परम्परागत मारवाड़ फेस्टिवल जोधपुर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मारवाड़ महोत्सव में विभिन्न लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोमांचक कार्यक्रमों का आकर्षण छाया रहा।

यह भी पढ़ें – 30 अक्टूबर को इलेक्शन नोटिफिकेशन होगा जारी

उम्मेद स्टेडियम में बहुआयामी कार्यक्रम
महोत्सव की शुरूआत शुक्रवार सुबह राजकीय उम्मेद स्टेडियम से हुई,जहां राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लोक संस्कृति के बहुआयामी वैभव का दिग्दर्शन कराती झांकी, बीएसएफ द्वारा थार वॉरियर शो,यशस्वी बैंड द्वारा स्टार प्रस्तुति, पतंगबाज़ी तथा पतंग प्रदर्शनी, मनोरंजक प्रतियोगिताएं आदि कई कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहे। क्षेत्रवासियों ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए मारवाड़ के शौर्य-पराक्रम एवं पुरातन वैभव से परिपूर्ण इतिहास, महापुरुषों के गौरव,विरासतों, कला- संस्कृति एवं परम्पराओं का स्मरण किया। मारवाड़ उत्सव पर आयोजित समारोह में अनीषा राठौड़ को मिस मारवाड़ व सम्राट लोहार को मारवाड़ श्री के खिताब से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें – विद्यार्थियों ने रैली और रंगोली से दिया मतदान का संदेश

प्रतियोगिताओं के परिणाम
मारवाड़ महोत्सव के अन्तर्गत पर्यटक स्वागत केन्द्र,जोधपुर द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लेकर अपने हुनर का परिचय दिया।इस दौरान में मटका दौड़ प्रतियोगिता में शारदा विश्नोई प्रथम,बोरा दौड़ में फरहान असलम प्रथम,अरशद गाजी द्वितीय एवं फय्याज तृतीय,चम्मच दौड़ में रीया विश्नोई प्रथम,जोया द्वितीय एवं शबनम तृतीय,साफा बांधने में अरशद अली प्रथम,बाबूलाल पटेल व पेंप सिंह द्वितीय तथा मोहम्मद नय्यूम तृतीय,मूँछ प्रतियोगिता में महेश व्यास प्रथम,भगवानाराम द्वितीय एवं भंवरसिंह राठौड़ तृतीय रहे।

यह भी पढ़ें – मच्छरों के प्रजनन को रोकने को पानी में डाली एमएलओ बॉल

पतंगबाजी
सायंकालीन उत्सवी गतिविधियां सम्राट अशोक उद्यान में हुई जहाँ पतंगबाज़ी के जरिये मारवाड़ महोत्सव ने आसमानी ऊँचाई नापते हुए गौरवगान किया। यहीं पर पतंग प्रदर्शनी के साथ ही वैविध्यपूर्ण हस्तशिल्प सामग्री की प्रदर्शनी भी लगी।

यह भी पढ़ें – त्योहारी सीजन पर ट्रेनों में बढाए विभिन्न श्रेणी के कोच

सांस्कृतिक संध्या ने जमाया रंग
शुक्रवार को संध्या उपरान्त सम्राट अशोक उद्यान के एंफीथिएटर में सांस्कृतिक संध्या ने ख़ासी धूम मचायी। इसमें लोक कलाकारों ने लोक नृत्यों और मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मनोरंजन का ज्वार उमड़ा दिया। इसमें आफताब हुसैन बैंड की स्टार परफॉर्मेंस आकर्षण का केन्द्र रही। उल्लेखनीय है कि हर बार मारवाड़ महोत्सव पर दो दिनी आयोजनों की परम्परा रही है लेकिन इस बार चुनावी आचार संहिता के चलते इसे एक दिवसीय रखा गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here