औसतन छह गाड़ियां रोजाना पार, पुलिस पकड़ती इक्का दुक्का वाहन चोर औसतन छह गाड़ियां रोजाना पार, पुलिस पकड़ती इक्का दुक्का वाहन चोर Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

औसतन छह गाड़ियां रोजाना पार, पुलिस पकड़ती इक्का दुक्का वाहन चोर

पुलिस चुनावी ड्यूटी में व्यस्त

जोधपुर,औसतन छह गाड़ियां रोजाना पार,पुलिस पकड़ती इक्का दुक्का वाहन चोर। शहर में रोजाना छह दुपहिया वाहन चोरी हो रहे हैं। मगर पुलिस वाहन चोरों को पकडऩे में नाकाबिल साबित हो रही है। वाहन चोरी के प्रकरण पुलिस दर्ज करती है मगर चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। इधर वाहन चोर भी पुलिस की चुनावी ड्यूटी का पूरा फायदा उठाकर गाडिय़ों को पार करने में लगे हैं। गत 24 घंटों में पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पार हुए वाहन के प्रकरण दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें – सूरसागर विधायक के निवास पर हुई महिला मोर्चा की बैठक

यहां से हुई गाडिय़ां चोरी
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि बरकतुल्ला खां कॉलोनी दल्ले खां पैट्रोल पंप के पास रहने वाले मोहम्मद मंजूदर आलम ने रिपोर्ट दी कि उसके घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में ज्वाला विहार चौपासनी रोड क्षेत्र में रहने वाले राजेश कुमार पुत्र मीराराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर की सुबह के समय वह पाल बालाजी मंदिर गया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में गुरों का तालाब निवासी यशवंत पुत्र अशोक सैन ने पुलिस को बताया कि वह टीवीएस शो रूम के पास गया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह सिवाला निवासी कल्याण सिंह पुत्र नाथूसिंह ने भगत की कोठी पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर को वह सरस्वतीन नगर में एक मॉल के पास गया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में पुंगलपाड़ा लोहियों की गली निवासी चन्द्रप्रकाश पुत्र बच्छराज माहेश्वरी ने पुलिस को बताया कि वह कायलाना चौराहा क्षेत्र में आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। बिलाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में वाल्मकी बस्ती नौसती दरवाजा बिलाड़ा निवासी रितेश पुत्र खींयाराम ने बताया कि रात के समय उसकी बाइक चोरी हो गई।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here