98 हजार परीक्षार्थी देंगे पीईटी की परीक्षा, 98 हजार परीक्षार्थी ले रहे भाग… – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा पीईटी 2023 आज से शुरू हो रही है। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये है। ताकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। राजधानी में कुल 98 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि चूंकि पीईटी परीक्षा के दौरान वर्ल्ड कप का मैच भी पड़ रहा है। मैच को देखते हुए स्टेडियम की तरफ कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। ताकि परीर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पीईटी परीक्षा के लिए शहर में कुल 49 परीक्षा सेंटर बनाये गये है। प्रथम पाली और दूसरी पाली मिलाकर कुल98 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा दो दिन होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here