लूट का स्थाई वारंटी 15 साल बाद गिरफ्तार लूट का स्थाई वारंटी 15 साल बाद गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

लूट का स्थाई वारंटी 15 साल बाद गिरफ्तार

ब्यावर जिला पुलिस को सौंपा  

जोधपुर,लूट का स्थाई वारंटी 15 साल बाद गिरफ्तार।शहर की करवड़ पुलिस ने ब्यावर जिले के लूट के एक आरोपी को 15 साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था। थानाधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि उम्मेदनगर मथानिया निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र माधुसिंह पर रायपुर में वर्ष 1999 में लूट का प्रकरण दर्ज हुआ था। वह पिछले 15 साल से फरार था। उसके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी हो रखा था।

यह भी पढ़ें – स्कूल से निकला बच्चा छुट्टी में भूला रास्ता

आरोपी की ब्यावर जिले की बर पुलिस तलाश में लगी हुई थी। आरोपी को पकडऩे के लिए हैडकांस्टेबल श्रवण कुमार,कांस्टेबल भैराराम, हुकमाराम,राकेश की टीम का गठन किया गया। आरोपी हाल में महामंदिर शक्तिनगर प्रथम रोड पावटा पर रह रहा है। आरोपी को पकडऩे के बाद ब्यावर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here