सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी लखनऊ से गिरफ्तार सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी लखनऊ से गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी लखनऊ से गिरफ्तार

जोधपुर,सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी लखनऊ से गिरफ्तार। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में सात साल से फरार चल रहे एक अपराधी को पकड़ा है,जो अपनी पहचान छुपाने के लिए जगह बदल बदल कर रह रहा था। पुलिस को उसके लखनऊ में होने की जानकारी मिलने पर वहां पहुंची और पकड़ कर लाई।

यह भी पढ़ें – पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल,कई लोगों को पकड़ा

थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि फर्जी चैक देकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए शातिर ठग को जोधपुर कमिश्नरेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ स्थाई वांरट जारी हो रखा था। उन्होंने कहा कि फर्जी चैक देकर धोखाधडी करने के बाद फरार हुए मूलत: गीतांजलि भवन, 2 सी,कृष्णा नगर,सीएचबी हाल एल- 2-2225,एलडी कॉलोनी,महेश बुट, पराग चौराहा,पुलिस थाना कोतवाली, आसियाना,लखनऊ निवासी महेश खदानी उर्फ महेश खत्री पुत्र मोहन लाल सिंधी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गत सात वर्षों से फरार चल रहा था और अपनी फरारी लखनऊ में छुपकर काट रहा था।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here